बाराबंकी:- किसान बिल का विरोध पूरे देश मे जगह जगह जारी है| जिसको लेकर देश के किसानो ने आज 25 सितम्बर को सम्पूर्ण भारत बंद करने का आवाहन किया, जिसके चलते किसानो ने किसानों ने जगह-जगह हाईवे जाम कर किसानों का विरोध जताया जिस के समर्थन में देश के कई किसान संगठनों सहित कई राजनीतिक पार्टियों ने किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध पर समर्थन जताया। भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश प्रभारी कुंवर उदेंदु सिंह(आशु चौधरी) के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने बाराबंकी के पास हाईवे पर पराली जलाते हुए फैजाबाद हाईवे जाम कर दिया। किसान बिल का विरोध जताते हुए किसान आयोग गठन किए जाने की मांग उठाई, साथ ही भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
