नई दिल्ली:-
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुये विरोध प्रदर्शनों के लिए पंजाब को जिम्मेदार बताते हुये हरियाणा पुलिस को संयम बरतने पर धन्यवाद दिया है।
किसान कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, हजारों की संख्या में किसान पंजाब से हरियाणा होते हुए दिल्ली के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें जगह-जगह पर रोका गया, किसानो व पुलिस मे दो दिन तक चले टकराव के बाद 27 नवंबर की शाम को दिल्ली पुलिस ने किसानों को बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री का कार्यालय प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहा है, साथ ही खट्टर ने कहा कि पंजाब के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि हरियाणा के किसान इससे दूर रहे हैं, इसके लिए उनका आभार है, पुलिस भी संयम बरत रही है।
जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री विरोध प्रदर्शनों को हवा दे रहे हैं।