प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने अपनी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची जारी की है।
वर्तमान में घोषित नई कार्यकारिणी में 103 लोगों को स्थान प्राप्त हुआ है।
कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, प्रदेश प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव के अतिरिक्त 3 उपाध्यक्ष, 24 महासचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 33 सचिव, 28 सदस्य एवं 14 विशेष आमंत्रित सदस्यों को स्थान दिया गया है।. ज्ञातव्य है कि 17 जुलाई, 2019 को प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रमुख महासचिव के अतिरिक्त पूर्व में घोषित प्रदेश कार्यकारिणी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार भंग कर दिया गया था