भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए किलेबंदी की है।5500 कार्यकर्ताओं को जुटाया है।अपने संगठनात्मक 16 जिलों में संयोजक बना दिए हैं।इनकी निगरानी के लिए सूबे की स्वतंत्र प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार व भाजपा प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य को प्रदेश संयोजक बनाया गया है।विधायक राम प्रताप सिंह चौहान आगरा क्षेत्र के प्रभारी व भाजपा कानपुर क्षेत्र के उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह संयोजक होंगे। विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों व मंडल संयोजकों को वोट बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। अलीगढ़ जिले की सत्या सिंह व महानगर के यतेंद्र वाईके जिला संयोजक हैं।आगरा परीक्षेत्र के तीनों मंडलों के 12 जिले इस क्षेत्र में शामिल हैं।इन जिलों में 57 तहसील व 137 विकासखंड है। अलीगढ़ मंडल के हाथरस, कासगंज,एटा व अलीगढ़,आगरा के मैनपुरी,फिरोजाबाद,मथुरा व आगरा व कानपुर मंडल के औरैया,कन्नौज,फर्रुखाबाद व इटावा शामिल हैं।मतदाता सूची पर काम चल रहा है।पहले चरण के लिए अंतिम तिथि 6 नवंबर है। 30 दिसंबर को मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।5 मई 2020 को प्रदेश के 11 स्नातक व शिक्षक एमएलसी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मतदान के लिए मार्च का अंतिम सप्ताह तय हो सकता है। अलीगढ़ किंग मेकर की भूमिका में है।2014 में हुए चुनाव में कुल 2.44 लाख मतदाता थे।245 मतदाता केंद्र व 282 बूथ थे। सर्वाधिक 41.26 हजार मतदाता अलीगढ़ के थे।यही मतदाता प्रत्याशी के भाग्य का निर्णय करते हैं।सबसे कम 10.53 हजार मतदाता मथुरा में थे।
Home / राज्य / उत्तर प्रदेश / आगरा खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा से मानवेंद्र व सपा से असीम मैदान में उतरे
Tags report by premranjan dey.
Check Also
अहीर रेजिमेंट की मांग भीख में नहीं, अहीरों का वास्तविक हक, अहिरों ने देश के लिए दी ऐतिहासिक कुर्बानी- शिवमंगल सिंह
🔊 पोस्ट को सुनें कानपुर:- *⏩अहीर रेजिमेंट की मांग भीख में नहीं, अहीरों का वास्तविक …