Breaking News
Home / देश / ऑपरेशन-विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

ऑपरेशन-विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण


भारत की शान राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी-शिवमंगल सिंह

ऑपरेशन-विजय (बुराइयों के खिलाफ जंग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने “ऑपरेशन- विजय” के मंडल कार्यालय- 88 बी, इस्पात नगर पार्ट-02, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान किया गया, राष्ट्रगान व भारत माता की जय से आसपास का वातावरण राष्ट्रमयी हो गया।

ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में “ऑपरेशन-विजय” बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह (आई.पी.) ने कहा, कि संसार में अपने देश प्रेम से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। अपने सभी देशवासियों के दिलों में देश के लिए अभूतपूर्व प्रेम व सम्मान होना चाहिए।

क्योंकि इस देश को बनाने वा बचाने में कई हजार हमारे देशवासियों ने अपनी जान कुर्बान कर इस देश को यहां तक बचा के लाए हैं। जिस देश में हम सभी को गर्व के साथ रहने व कार्य करने का अधिकार मिला हुआ है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश की शान राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखना हम सबकी सिर्फ जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि बेसिक कर्तव्य भी है। जो अपने देश व अपने राष्ट्रीय ध्वज से प्रेम करते हैं, वही सभी देशवासियों से प्रेम करते हैं, वही समाज व देश के सबसे सच्चे प्रेमी भी होते हैं।

ऑपरेशन-विजय मंडल कार्यालय कानपुर नगर ध्वजारोहण में, शिवमंगल सिंह (आई.पी.) राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुचेता सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), विवेश कुमार (एडवोकेट) राष्ट्रीय महासचिव, विजय प्रताप सिंह (प्रदेश अध्यक्ष), प्रियंका यादव (एडवोकेट) कानूनी सलाहकार, कांति शरण निगम (इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर), सृष्टि यादव, शिवम यादव, राजेश पाल, शिव शंकर पाल, रामकुमार यादव, उमेश पाल, परवेज खान के अलावा बड़ी संख्या में “ऑपरेशन-विजय” से जुड़े पदाधिकारी सदस्य व क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

About admin

Check Also

पतंजलि, बैद्यनाथ, डाबर, झंडू समेत सबके 22 सैंपल में CSE की जांच में 5 ही पास, शहद में चीनी की मिलावट

🔊 पोस्ट को सुनें नई दिल्ली:- देश की कई बड़ी नामी, आयुर्वेद का दावा करने …